चंबा में अचम्बाः मनरेगा में सरकारी कर्मचारी की भी लग रही थी ‘दिहाड़ी’

--Advertisement--

सिहुंता – अनिल संबियाल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक प्रधान को मनरेगा में हेराफेरी करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। इस मामले में एक युवक ने धरना प्रदर्शन किया था और शिकायत भी सौंपी थी, जिसमे पता चला है कि प्रधान ने सरकारी कर्मचारी की हाजिरी मनरेगा में भरी थी।

जानकारी के अनुसार, चम्बा जिला की भटियात क्षेत्र की बलेरा पंचायत का यह मामला है। यहां पर प्रधान को भ्रष्टाचार मामले में प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। बलेरा पंचायत के प्रधान पर पंकज ने शिकायत दी थी और कहा कि मनरेगा में भ्रष्टाचार किया गया है।

पकंज ने बताया कि एक सरकारी कर्मचारी डलहौजी में नौकरी कर रही है और उसकी अटेंडेंस मनरेगा के काम में लगाई गई है। साथ ही उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को वेंडर बनाकर रखा है जबकि पंचायत प्रधान के किसी भी रिश्तेदार काम के लिए नहीं रखा जा सकता है।

शिकायत के बाद प्रशासन ने प्रधान से जवाब मांगा था, लेकिन प्रधान का संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रशासन ने उसे सस्पेंड कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

एडीसी चम्बा अमित मेहरा के बोल

एडीसी चम्बा अमित मेहरा ने बताया कि कुछ समय पहले उनके पास बलेरा पंचायत के प्रधान पर भ्रष्टाचार संबंधित एक शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत की जांच के बाद प्रधान को एक कारण बताओ नोटिस दिया गया और आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन जब प्रधान का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उसी के आधार पर ग्राम पंचायत प्रधान बलेरा को सस्पेंड किया गया है और आगे की जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...