चंबा चुराह के पूर्व विधायक का वीडियो वायरल, एस.पी. से की शिकायत

--Advertisement--

Image

एक महिला ने एक वीडियो सार्वजनिक किया है। यह वीडियो फेसबुक पर डी.एस. नाम की आई.डी. से शेयर की गई है। वीडियो में पूर्व विधायक की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है।

धर्म नेगी- चुराह

विधानसभा क्षेत्र चुराह के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार भारद्वाज एस.पी. अभिषेक यादव से मिले। इस मौके पर उन्हें एक शिकायत पत्र सौंपा।

इसमें उन्होंने बताया कि हाल ही में एक महिला ने एक वीडियो सार्वजनिक किया है। यह वीडियो फेसबुक पर डी.एस. नाम की आई.डी. से शेयर की गई है। वीडियो में पूर्व विधायक की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। इसमें कहा गया है कि पूर्व विधायक द्वारा लोगों का पैसा हड़प लिया गया है।

सुरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि वीडियो में व्यक्तिगत आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करवाने के पीछे कुछ लोगों का हाथ है और वीडियो सार्वजनिक करने के लिए सोचा समझा षडय़ंत्र रचा गया है।

उन्होंने एस.पी. से अपील की है कि जिस महिला ने वीडियो सार्वजनिक किया है और जिस आई.डी. से वीडियो शेयर किया गया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...