चंगर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायती राज विभाग को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

एमएमएस के माध्यम से हाजिरी लगाने पर जताया विरोध

लंज – निजी संवाददाता

चंगर क्षेत्र के प्रधान उप प्रधान वार्ड सदस्यों ने केंद्रीय विकास व पंचायती राज मंत्री को अपनी मांगों को लेकर भारतीय सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष तिलक राज की अध्यक्षता में नायव तहसीलदार हारचक्कियां के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है ।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा भारत सरकार ने मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों की हाजरी लगाने हेतू राष्ट्रीय दैनिक उपस्थिति साफ्टवेयर (NMMS) को अनिवार्य कर दिया है। उसे तत्काल हटाया जाए व NMMS अधिसूचना को वापिस लिया जाए।

मनरेगा में विकास कार्यों का भुगतान दो माह ‘ के अन्दर अनिवार्य रूप से किया जाए। 73 वे पंचायती राज अधिनियम को संवैधानिक प्रावधानो अनुसार पूर्ण रूप से लागू किया जाए।

पंचायती राज संस्थाओं से निर्वाचित जन‌प्रतिनिधियों को सांसद व विधायकों की तर्ज पर पेन्शन भत्ते न वेतन का प्रावधान किया जाए। प्रधान को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा व रुपये 20000 रूपये, उप प्रधान को रूपये 15000 रूपये व पंचायत सदस्यों को रूपये 10000/- प्रतिमाह वेतन दिया जाए !

15 वां वित्त आयोग में टाईड व इनटाईड को शर्त रद्द कर पंचायत ग्राम सभा द्वारा पारित शैल्फ अनुसार क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों अनुसार खर्च करने की पंचायतों को स्वतन्त्रता दी जाए। ताकि सरकारी धन का सही तरीके से व्यापक जनहित मे खर्च किया जा सके।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर पंचायत प्रधान ठेहड मनजीत राणा ,उप प्रधान जागो राम,हारचक्कियां, पंचायत प्रधान हेमराज,डोल पंचायत प्रधान शालू देवी,उप प्रधान साधूराम राणा,मनेई पंचायत प्रधान नीशा देवी,भरूपलाहड़ पंचायत प्रधान हरनाम सिंह, सहित समस्त चंगर क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...