घोर कलयुग: बद्दी अस्पताल के प्रांगण में मिला नवजात भ्रूण

--Advertisement--

Image

बद्दी, सुभाष चंदेल 

 

सोलन जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां आज बुधवार को 9 बजे के करीब औद्योगिक क्षेत्र बद्दी स्थित अस्पताल के पास से कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु का भ्रूण बरामद किया गया है।

 

भ्रूण की बरामदगी के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। एक कर्मी ने भ्रूण के झाड़ियों में होने की सूचना अस्पातल के मेडिकल ऑफिसर को दी और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जब मौके पर मेडिकल ऑफिसर से इस संबंध में सवाल किए गए तो उन्होंने इस मसले पर बोलने से साफ़ इंकार कर दिया।

 

बता दें कि यह मामला बद्दी अस्पताल के प्रांगण में निर्माणाधीन दीवार के पास का हैं। ऐसे में इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मामला अस्पताल से जुड़ा हुआ होगा।

 

वहीं, इस मामले को लेकर जांच अधिकारी दया राम का कहना है कि 9 बजे के करीब मेडिकल ऑफिसर ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद तुरंत छानबीन शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही इस मामले से जुड़ लोगों को पकड़ कर सामने लाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...