घैनटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम

--Advertisement--

कंडाघाट – आरपी ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घैनटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक विजेता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई के प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा थे ,जबकि विशिष्ट अतिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्या थे।

इस कार्यक्रम का आगाज सरस्वती माता की फोटो के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना गीत गाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घैनटी के प्रधानाचार्य मदन लाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पड़ी। और विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला ।

इस विद्यालय में सभी दिवस मनाया जाते हैं 2022-23 में जमा दो की वार्षिक परीक्षा परिणाम में अर्जुन ने 88 फ़ीसदी तमन्ना ने 87,व एकता ने 80 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं ।

इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया पंडाल में बैठे लोगों ने तालिया जाकर उनका भरपूर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि कमल किशोर शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों से आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहे और पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें उन्होंने कहा कि मोबाइल का कम उपयोग करें और लिखने पर बल दिया जाय।जो विद्यालय के बच्चे अच्छा निबंध लिखेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उसके तुरंत बाद उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत किया।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान वीरेंद्र शांडिल आत्मा प्रोजेक्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर बीआरसी से आई निशा, भूमिका, सावित्री शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...