अवैध शिकार कर रहे शिकारियों के निशाने चढ़ी बेजुवान बकरी

--Advertisement--

अवैध शिकार कर रहे शिकारियों के निशाने चढ़ी बेजुवान बकरी, मारकर जमीन में दबा गए शिकारी, बकरी पर मिले गोली के निशान।

ज्वाली – शिवू ठाकुर 

इन दिनों जंगलों में शिकारियों ने शिकार करने शुरू कर दिया है। लेकिन वन विभाग की इन शिकारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं ये शिकारी शिकार कर कई बेजुवान जानवरों को मौत के घाट उतारते हैं और मांस को आपस मे वांट लेते हैं।

ऐसा ही मामला ज्वाली उपमण्डल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड में देखने को मिला। जहां शिकारियों के निशाने पर जंगली जानवर नहीं बल्कि एक बकरी चढ़ गई। लेकिन ऐसे शिकारियों की वन विभाग को कोई खबर नहीं या ऐसा कहें कि खबर होने के बाबजूद भी विभाग मूक दर्शक वन बैठा हुआ हैं।

आपको बता दें कि गांव भाटी के निवासी बलदेव कुमार सुपुत्र मांगों राम बताते हैं कि उनकी बकरी करीबन तीन चार दिनों से गायब थी जो कि पिछले कल जंगल में दफनाई हुई मिली।

जब बलदेव कुमार द्वारा दफनाई बकरी को बाहर निकाला तो बकरी पर बन्दूक की गोली के निशान पाए गए। वहीं बलदेव कुमार ने बताया कि हमनें वन अधिकारी पंकज और पुलिस थाना ज्वाली में इस बारे में शिकायत दर्ज करवा दी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने वताया कि इस प्रकार शिकार कर रहे लोगों और सख्त कार्यवाई की जाए।

थाना प्रभारी के बोल

जब इस बारे में ज्वाली थाना प्रभारी प्रितम सिंह जरियाल से बात हुई तो उन्होंने बताया कि बलदेव सिंह की शिकायत आई थी मामला दर्ज कर लिया गया है और मौके पर पुलिस प्रशासन को भेजा जाएगा। जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएंगी और अवैध शिकार करने वालों को किसी भी सुरत में बक्श नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...