घूसखोर एसएचओ निलंबित, 24 घंटे बाद भी नहीं लग पाया सुराग, पुलिस तलाश में जुटी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो रिपोर्ट

विजिलेंस टीम को गाड़ी से रौंदने का प्रयास कर रिश्वत के 25 हजार रुपये लेकर फरार आरोपी एसएचओ नीरज राणा को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठाई गई है।

24 घंटे बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। विजिलेंस और पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हुई हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी प्रदेश उच्च न्यायालय में जमानत की अर्जी लगा सकता है। योगराज चंदेल नादौन थाने के नए एसएचओ नियुक्त किए गए हैं।

दरअसल, पीड़ित कारोबारी ने विजिलेंस में शिकायत कर आरोप लगाया था कि एसएचओ नादौन नीरज राणा मवेशियों को पठानकोट ले जाने की अनुमति देने की एवज में 25,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। पैसा न देने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी भी दे रहा है।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने एसएचओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी एसएचओ अपनी निजी कार से मौके पर पहुंचा और शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ले ली। इसी बीच विजिलेंस की टीम उसे दबोचने के लिए बढ़ी तो वह अपनी कार में बैठ गया और टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए फरार हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...