घर से SBI बैंक गई 27 वर्षीय महिला लापता, मासूम बेटियों को लौटने का इंतजार

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 01 जुलाई – डॉली चौहान

तीन बच्चियों की मां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। वो सोमवार को घर से पैसे निकालने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कॉलोनी शाखा गई थी। परिजनों ने हर जगह तलाश की लेकिन कोई भी अता- पता नहीं चला। पति ने मामले की शिकायत सलापड़ पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है। पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में अमर सिंह पत्नी भावना देवी गांव कंदार डाकघर खुराहल ने बताया कि सोमवार को उसकी 27 वर्षीय पत्नी भावना देवी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कॉलोनी शाखा पैसे निकालने के लिए घर से निकली थी।

शाम 6 बजे तक जब महिला घर वापिस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चल सका।

जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत सलापड़ पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस प्रशासन से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई गयी है। उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र 7, 5 और ढाई वर्ष है।

वही, लापता महिला के पति ने मीडिया से बातचीत करते हुए  पुलिस प्रशासन से  तलाश में मदद मांगी है। पत्नी  की सूचना 7876790580, 7807489243 नंबर पर दी जा सकती हैं।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और लापता महिला को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में NCB की बड़ी कार्रवाई, 592 एकड़ जमीन से नष्ट की भांग की अवैध खेती

कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत...

बेटे ने मां पर दरांती से किया हमला, बीच-बचाव करने आई बहू को भी दी जान से मारने की धमकी

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुका जी क्षेत्र...

बद्दी दीपिका हत्याकांड: आरोपी महिला शिमला रेफर, 16 अक्टूबर को फिर होगी पेशी

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 8 वर्षीय दीपिका हत्याकांड...