
शिमला – जसपाल ठाकुर
पुलिस थाना रामपुर में अस्पताल के लिए गई महिला के घर न लौटने पर मामला दर्ज हुआ है। महिला नोगली के कलना की रहने वाली है।
महिला चेतना देवी के पति गोपाल चंद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 29 जुलाई को घर से अस्पताल के लिए निकली थी, लेकिन अभी तक लौटी नहीं है। उसने अपने स्तर रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के पास उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।
एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है और महिला की तलाश के लिए टीम भी गठित कर ली है। आसपास के थानों और पुलिस चौकियों को भी सूचना दी गई है।
