घर में पुलिस की दबिश के 15 मिनट के बाद मालिक की संदिग्ध हालात में मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

थाना क्षेत्र नादौन के तहत तेलकड़ गांव में एक घर में पुलिस की दबिश के 15 मिनट के बाद मालिक रघुवीर (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर दो बजे तक हंगामा किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

वहीं, पुलिस ने प्रारंभिक जांच में यह बताया है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है। वहीँ परिजनों का आरोप है कि गांव के व्यक्ति ने उनके खिलाफ घर में राइफल होने की झूठी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने बिना सर्च वारंट के घर में तलाशी ली। घर पर कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इन झूठी शिकायतों से तंग आकर व्यक्ति ने आत्महत्या की है। इससे लोग आक्रोशित थे।

एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल और पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद माहौल शांत हुआ। इसके बाद व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ले जाया जा सका।

पुलिस रघुवीर सिंह के खिलाफ घर में अवैध तरीके से बंदूक रखने की शिकायत मिलने पर शुक्रवार शाम को सात बजे के करीब तलकेड़ गांव में पहुंची थी। रघुवीर के पड़ोसी बाबू राम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रघुवीर ने घर में बंदूक रखी है। इससे उसे जान का खतरा है।

बाबूराम की शिकायत पर पुलिस ने रघुवीर सिंह के घर में जांच की। इस दौरान कोई बंदूक अथवा हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस टीम जांच करके मौके से लौट गई। पुलिस को दी शिकायत में रघुवीर सिंह की पत्नी लता ने कहा कि टीम के लौटने के बाद उनके पति बहुत दुखी और उदास थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...