घर के ताले तोड़ शातिरों ने लाखों के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

घर के ताले तोड़ शातिरों ने लाखों के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ.

ऊना, 15 अप्रैल – अमित शर्मा

थाना चिंतपूर्णी के तहत भटेड़ में अज्ञात शातिरों ने नगदी व लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिकायत में गगनदीप निवासी भटेड ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी पत्नी, बेटे के साथ शादी समारोह में चंडीगढ़ गया था। इसी दौरान चोरों ने घर के ताले तोड़कर नगदी सहित चार लाख के आभूषणों पर हाथ साफ किया है।

सूचना मिलने पर जब घर भटेड आए, तो देखा कि अलमारी का ताला व लॉकर टुटा हुआ था। लॉकर में रखे 40 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठियां, एक किटी सैट, दो सोने की चैन, एक टीका, चांदी की पायल, बच्चे के कंगनू सहित अन्य आभूषण गायब थे। जिसकी कीमत चार लाख के करीब है।

वहीं, शिकायत मिलने के बाद चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी अंब वसूधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...