घरों में आ गई दरारें, फटी जमीन, विकास के नाम पर यह विनाश सहन नहीं होगा

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

बजोली होली हाइड्रो प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन होने से पहले ही इसके साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं। निर्माण स्थल को लेकर सुर्खियों में रहे प्रोजेक्ट को लेकर जो आशंकाएं आरंभ में जताई जा रही थीं, वे भी अब हकीकत में तबदील होती दिख रही हैं।

लिहाजा अब हालात यह हैं कि होली पंचायत के झड़ौता गांव में जमीन फटने लगी है और घरों में दरारें आने लगी हैं। सरकार-प्रशासन सुध नहीं ले रहा है, तो ग्रामीणों का अब सब कुछ भगवान सहारे है। दरअसल सोमवार रात को प्रोजेक्ट की टनल में पानी रिसाव कई ओर जगह निकलने के बाद झड़ौता गांव के लोग दहशत में है।

रात को झड़ौता निवासी सैनी राम तथा शक्ति प्रसाद घर के पास पानी की नई धाराएं फूट पड़ी, तो दूसरी तरफ सोमवार रात को चैन सिंह के घर पास बड़ी बड़ी दरारें आई है। सेब के बागीचे में जमीन फट रही है, जिसके चलते पूरा झड़ौता गांव के लोगों में खौफ पैदा हो गया है।

हालात यह हैं कि ग्रामीणों की रातों की नींद भी हराम कर हो गई है। कुल मिलाकर बजोली होली हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल टेस्टिंग झड़ौता गांव के लिए आफत बनकर आई है। बता दें कि झड़ौता गांव के पास ही परियोजना का डी टैंक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...