कार से मिली पिस्टल और कारतूस, दो युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

नालागढ़ पुलिस ने दभोटा के समीप आर्म्स एक्ट में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जब चौकी प्रभारी दभोटा विजयपाल अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तो इसी दौरान एक गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में दो युवक सवार थे और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से एक बिना लाइसेंसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

युवकों की पहचान प्रदीप चौहान और निशांत कुमार निवासी बद्दी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नवदीप ने बताया कि रात के समय दभोटा पुलिस ने गश्त के दौरान एक गाड़ी को रोका इसमें दो युवक सवार थे और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से एक बिना लाइसेंसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। आगामी जांच में यह खुलासा होगा कि बिना लाइसेंस की पिस्टल युवकों ने क्यों रखी है और कहां से लेकर आये हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...