ग्राम पंचायत डोल भटहेड़ के भवन निर्माण के लिए दान की भूमि

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

उपमंडल ज्वाली की ग्राम पंचायत डोल भटहेड़ के भवन निर्माण के लिए स्थानीय निवासी चंपा देवी विधवा स्वर्गीय जागीर सिंह गांव वासी भटहेड़ ने अपने स्वर्गीय पति एवं दोनों स्वर्गीय बेटों की यादगार में अपनी सड़क किनारे लाखों रुपए की एक कनाल जमीन ग्राम पंचायत डोल भटहेड़ के भवन निर्माण हेतु दिनांक 09/11/2021 को उप तहसील कोटला में विधिवत रूप से दान कर दी ।

चंपा देवी द्वारा इस भूमि को दान किए गए पुनीत कार्य पर टिप्पणी करते हुए पंचायत डोल भटहेड़ के उपप्रधान साधू राम राणा ने कहा कि पंचायत डोल भटहेड़ के पास अपनी भूमि न होने से पंचायत भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा था। अतः इस बाबत चंपा देवी से व्यक्तिगत रूप से मिल कर पंचायत भवन के निर्माण हेतु भूमि दान करने के लिए अनुरोध किया गया। जिसे चंपा देवी ने बहुत ही दरियादिली दिखाते हुए मान लिया और लाखों रुपए के भूमि पंचायती राज विभाग के नाम कर दी।

उपप्रधान साधू राम राणा ने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए पंचायत डोल भटहेड़ का हर गांव वासी चंपा देवी का आभारी रहेगा और दान के रूप में दी गई भूमि पर चंपा देवी के दो बेटे थे जोकि दोनों ही स्वर्ग वास हो चुके हैं। स्वर्गीय पति एवं दोनों स्वर्गीय बेटों के नाम की यादगार में प्लेट लगाई जाएगी ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह यादगार बनी रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...