गौ हत्या मामला,बैरियर चौक इंदौरा में लोगों का प्रदर्शन, मुख्‍य मार्गों पर बंद की आवाजाही

--Advertisement--

Image

इन्दौरा- व्यूरो रिपोर्ट

इंदौरा की सुरड़वां पंचायत के लंबी पट्टिया गांव में गाय के साथ क्रूरता हुई है। तेज धार हथियार से दिए गए जख्मों को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। इस क्रूरता के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। विहिप के कार्य अध्यक्ष सहित अन्य दो पदाधिकारियों ने अन्‍न-जल त्याग दिया है।

विहिप आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं विशेष समुदाय के लोगं के अवैध कब्जे के छोड़ने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं नूरपुर के डीएसपी सुरेंद्र शर्मा व एसडीएम सोमिल गौतम ने भी विहिप के लोगों से बातचीत की है और शांति बनाए रखने का आह्वान किया है।

सुनील दत्‍त व करनवीर भी भानु पराशर के साथ भूख हड़ताल में बैठे

विहिप परिषद के विभाग मंत्री चंबा विभाग सुनील दत्त व करनवीर सिंह ने भी भानु पराशर के साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल पर बैठे तीनों परिषद सदस्यों की चिकित्सीय जांच भी प्रशासन द्वारा करवाई गई। वहीं क्षेत्र के महिला मंडल, व्यापार मंडल व युवा क्लबों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

गोवंश क्रूरता मामले में बेरियर चौक इंदौरा में लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इंदौरा की सुरड़वां पंचायत के लंबी पट्टिया गांव में गोवंश क्रूरता मामले ने तूल पकड़ लिया है। लोगों ने यहां चौक पर चक्का जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी गौचर भूमि को समुदाय विशेष के लोगों से मुक्त करने की मांग कर रहे हैं। चक्का जाम होने के कारण पठानकोट, मुकेरियां, गंगथ, जसूर की तरफ जाने वाले वाहन रुक गए।

यह है मामला

यहां गाय मृत मिली है। गाय के साथ क्रूरता हुई है। तेज धार हथियार से दिए गए जख्मों को लेकर विशेष समुदाय के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। इस क्रूरता के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। विहिप के कार्य अध्यक्ष सहित अन्य दो पदाधिकारियों ने अन्‍न-जल त्याग दिया है। वहीं अब बैरियर के पास चक्का जाम कर दिया है। विशेष समुदाय के लोगों के अस्थायी घरों को हटाने व भूमि से उन्हें खदेड़ने की मांग कर रहे हैं।

यह बोले डीएसपी नुरपुर

उधर, डीएसपी नुरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई। पुलिस अपनी कार्रवाई अमल में ला रही है। पड़ताल जारी है।

यह बोले एसडीएम सोमिल गौतम

एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्‍होंने कहा प्रशासन की ओर से अवैध कब्जा कर रह रहे विशेष समुदाय के लोगों को पांच दिनों में उक्त जगह को खाली करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और यदि उक्त लोग इन अवैध कब्जों को छोड़ कर नहीं जाते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...