गोलवां पंचायत के आदित्य शर्मा ने आईआईटी गुवाहाटी में एमटेकके लिए हासिल की प्रवेश पात्रता

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत गोलवां के आदित्य शर्मा ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (गेट 2024) की परीक्षा उत्तीर्ण करके (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) (आईआईटी) गोवाहटी में एम.टेक. मेकनिकल इंजियरिंग में प्रवेश पात्रता हासिल करके अपने माता–पिता व क्षेत्र के नाम को गौरवान्वित किया है।

आदित्य ने यह मुकाम बिना किसी कोचिंग के हासिल किया।आदित्य शर्मा ने अपनी बी. टेक. मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई डीएवी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जालंधर से बेहतरीन अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। इससे पहले आदित्य शर्मा ने अपनी जमा दो तक की पढ़ाई स्टेट पब्लिक स्कूल जालंधर से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है।

आदित्य शर्मा ने फरवरी 2024 में गेट की परीक्षा दी थी। इस दौरान उसने 414 वां रैंक हासिल करके आईटीटी गुवाहाटी में एमटेक मैकेनिकल में प्रवेश की पात्रता हासिल की।

आदित्य शर्मा के पिता सुरिंद्र शर्मा विद्युत विभाग से कनिष्ठ अभियंता के रूप में सेवानिवृत हुए हैं। जबकि माता अनीता शर्मा गृहणी है। आदित्य शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व शिक्षक वर्ग को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...