गैस सिलेंडर लीक होने से ढाबे में लगी आग, मचा हड़कंप

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

गुपत गंगा क्षेत्र में एक ढाबे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 1:30 बजे संजू नामक व्यक्ति के ढाबे में आग की लपटें दिखाई दीं। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। आग की खबर मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच, दमकल विभाग कांगड़ा को भी इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम बिना देरी किए महज पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण ढाबे में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज था।

आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात है। हालांकि, इस हादसे में ढाबे के मालिक संजू को लगभग 15,000 रुपये का नुकसान हुआ है। लेकिन दमकल टीम की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति जलने से बचा ली गई। इस घटना पर स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि ढाबे के मालिक और कर्मचारी समय रहते बाहर नहीं निकलते, तो यह एक बड़ा हादसा बन सकता था।

दमकल विभाग इंचार्ज अनिल कुमार के बोल 

वहीं, दमकल विभाग कांगड़ा के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी त्रासदी टल गई और लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति सुरक्षित रही। यह घटना एक बार फिर गैस सिलेंडर के सही रख-रखाव के महत्व को बताती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...