गैस्ट हाऊस के कमरे में फंदे पर लटका मिला चालक का शव, पुलिस ने शुरू की आगामी कार्यवाही

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

पुलिस थाना तलाई के तहत एक निजी गैस्ट हाऊस में एक व्यक्ति का शव पंख से बने फंदे पर लटका हुआ मिला है। मृतक के परिजनों ने इस मामले में कुछ लोगों पर धमकाने व आत्महत्या करने के लिए उकसाने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।

मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 4 भाई हैं और उसका भाई ड्राइवरी का काम करता था, जिसको घर आए 8 से 9 महीने का समय हुआ था। उसने बताया कि उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके भाई ने आत्महत्या कर ली है, जिस पर वह अपने अन्य भाइयों, पंचायत उपप्रधान व ग्रामीणों के साथ गैस्ट हाऊस पहुंचा।

जब उन्होंने गैस्ट हाऊस के कमरे को खुलवाया तो उसके भाई का शव पंखे से बने फंदे पर लटका हुआ था। उसने बताया कि उस कमरे से एक डायरी व अन्य सामान मिला है। डायरी में किसी व्यक्ति द्वारा उसे डराने-धमकाने की बात कही गई है। उसने मांग की है कि पुलिस उसके भाई की डायरी के अनुसार जांच करे और उसके भाई को धमकाने वाले लोगों पर कार्रवाई करे। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...