गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में अंर्तसदनीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में आज सभी बच्चों के बीच अंर्तसदनीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई गई । यह प्रतियोगिता स्कूल में चार सदनों के बीच करवाई गई।

जिसमें आजाद सदन से नायरा ठाकुर, तन्मय, अरमान शर्मा, नेहरू सदन से मृत्युंजय सिंह चावला, मानवी, अंशिका, शिवाजी सदन से वंशिका जसवाल, मनीत चौधरी, सक्षम तथा टैगोर सदन से अदविक मेहरा, आधारिका जसरोटिया और कार्तिक शर्मा प्रतिभागी थे।

प्रतियोगिता के दौरान सभी बच्चों में अपने-अपने हाउस को प्रथम स्थान दिलाने के लिए एक अलग ही जोश देखा गया।
स्कूल के अन्य बच्चों ने भी दर्शकों के रूप में सभी की तालियों के द्वारा हौसला अफजाई की। और अंत में इस प्रतियोगिता में टैगोर सदन प्रथम, शिवाजी सदन द्वितीय और आजाद तथा नेहरू सदन तृतीय स्थान पर रहे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार, निदेशिका किरण लता, प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा, उप प्रधानाचार्या श्वेता वैद्य, समन्वक रानी धीमान, प्राइमरी मुख्य अध्यापिका अंजू सलाथिया ने बतौर जज शिरकत की। स्कूल के अन्य अध्यापकगण इस प्रतियोगिता में उपस्थित रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...