एडवांस स्टडी स्तिथ गवर्मेन्ट हाई स्कूल में जगाई नशे पर जागरूकता की अलख

--Advertisement--

मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत वार्ड अनाडेल , एडवांस स्टडी स्तिथ गवर्मेन्ट हाई स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 27अप्रैल 2024 को एडवांस स्टडी स्तिथ गवर्मेन्ट हाई स्कूल में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर श्री दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी की शिमला नगर निगम के अंतर्गत सभी स्कूलों में बच्चों से संवाद स्थापित किया जा रहा है इसी कड़ी में शिमला के एडवांस स्टडी स्तिथ गवर्मेन्ट हाई स्कूल में किशोरों में नशे के बढ़ते प्रचलन के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई।
नशे के आधुनिक प्रकार व उनसे होनें वाले दुष्प्रभावों से बचनें हेतु आवश्यक जानकारी स्कूली छात्रों व उपस्तिथ स्टाफ से सांझा की गई।

संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व नीलम चौहान द्वारा किशोरों छ को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया। यह जानकारी मानव कल्याण सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...