गैलेक्सी पब्लिक स्कूल ने फहराया अपना 74 वां गणतंत्रता दिवस का तिरंगा

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में स्कूल प्रबंधक निर्देशक डॉ० गुलशन कुमार ने स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निर्देशिका किरण लता वैद्य, प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा, समन्वयक श्वेता वैद्य, अध्यापक वर्ग व अन्य स्कूल कर्मचारी उपस्थित थे ।

वहीं अपने गणतंत्र दिवस को स्कूल के बच्चों ने भी बड़े जोश और उल्लास से मनाया । इस उपलक्ष्य पर स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा जी ने बच्चों को बताया कि गणतंत्र दिवस का हम भारतीयों के जीवन में बहुत महत्व है क्योंकि इसी दिन पूरे देश में संविधान लागू किया गया था ।

26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था। यही वजह है कि हर साल इस खास दिन की याद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है ।

अपने देश को आजाद करवाने के लिए और इस दिन को देखने के लिए कई शहीदों ने अपनी जान पर खेल कर देश की रक्षा की है तो अब हम सभी भारत वासियों का यह कर्तव्य बनता है कि हम भी अपने देश सेवा के लिए हर समय तत्पर रहें ।

अंत में इस गणतंत्र दिवस के खास दिन पर स्कूल प्रबंधक निदेशक और निर्देशिका ने सभी इलाका वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...