गुरुदत्त विद्यार्थी को जीएवी का नमन

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

गुरूदत विद्यार्थी की 161वीं जयंती पर जीएवी परिवार ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। दयानंद सरस्वती के परम शिष्य गुरु दत्त के नाम पर ही जीएवी का नामकरण किया गया है।

वर्ष 1905 में आए भूकंप के बाद जीएवी स्कूल का कांगड़ा में उद्भव हुआ और अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के लिए वर्ष 1987 में अन्य संस्थान जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा शहर में खोला गया, जो सीबीएसई से एफिलिएटिड है। डॉक्टर नीना पाहवा दोनों ही स्कूल की अध्यक्ष हैं।

जीएवी पब्लिक स्कूल की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने गुरु दत्त विद्यार्थी के जीवन पर प्रकाश डाला और छात्रों से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

स्कूल के अन्य शिक्षकों ने भी गुरु दत्त को श्रद्धा सुमन पुष्पांजलि अर्पित की। गौर रहे कि वर्ष 2018 में प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने इसी दिन कार्यभार संभाला था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...