गुरपलाह में अनियंत्रित टिपर दवा की दुकान में घुसा, चालक की मौके पर मौत

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा पेश आया। हादसे में एक टिपर चालक की मौत हो गई है। वहीं एक दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा बीती रात करीब 2:00 बजे ऊना के गुरपलाह में पेश आया।

जानकारी के अनुसार एक टिपर पंजाब की ओर से टाहलीवाल जा रहा था। जैसे ही वह गुरपलाह में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अनियंत्रित हो गया और पास की दुकान में जा घुसा। हादसा इतना भयानक था कि टिपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के दौरान एक दवा की दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और टिपर को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत बाथू के प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...