गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो कार से 41.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में आए दिन सामने आ रहे है। चिट्टा (हीरोइन) जैसे खतरनाक नशे के मामले और अधिकतम मामलों में कम उम्र के युवा इसमें गिरफ्तार हो रहे हैं।  ताजा ही मामला नालागढ़ से सामने आया हैं।  जहां पर जिला पुलिस बद्दी एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजैहरा भरतगढ़ रोड पर नवाग्राम के समीप नाके के दौरान एक स्कॉर्पियो कार को तलाशी के लिए रोका गया तो गाड़ी मे से 41.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

गाड़ी में दो युवक सवार थे जिनकी पहचान रविन्द्र सिंह निवासी गांव खिलियाँ , और हरविंदर सिंह निवासी गांव गजपुर (अन्दपुर साहिब )पंजाब के रूप मे हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में युवक चिट्टा लेकर आ रहे हैं।  जिस पर पुलिस ने नाका लगाकर जब स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका तो उसमें दो युवक सवार थे और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो, उसमें से 41.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...