गुड़िया मामले को कभी छोटा नहीं कहा, साजिश के तहत तोड़-मरोड़ कर पेश किया बयान : प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्होंने कोटखाई गुड़िया हत्या मामले को कभी छोटा  नहीं कहा। उन्होंने कहा कि उनके एक बयान को एक साजिश के तहत तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, जो बहुत ही निंदनीय है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कोटखाई में छोटी गुड़िया के साथ हुए जघन्य अपराध पर भाजपा ने प्रदेश में पुलिस थाना जलाते हुए सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाया था जबकि तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने पहले इस मामले की एसआईटी जांच बिठाई और बाद में परिवार की मांग पर सीबीआई को जांच सौंपी गई थी।

आज भी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हूं

प्रतिभा सिंह ने कहा कि गुड़िया का यह मामला जब सामने आया था तो उसके तुरंत बाद वह स्वयं पीड़ित परिवार के घर गई थीं और उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा कि आज भी वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं और उनके लिए न्याय की मांग करती हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और कानून व्यवस्था का जनाजा निकल रहा है, वह सब प्रदेश के लोगों के सामने है।

पेपर लीक मामले से ध्यान हटाने का प्रयास

प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि वह प्रदेश में पेपर लीक मामले की जांच से लोगों का ध्यान हटाने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक से प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है और सरकार इसकी सीबीआई जांच से बचने का प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...