एमए, बीए, बीएससी पास बेरोजगार युवा बनना चाहते हैं मल्टी टास्क वर्कर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के एमए, बीए, बीएससी पास बेरोजगार युवा लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में मल्टी टास्क वर्कर बनने के लिए तैयार हैं। लोनिवि में पांच हजार वर्करों की तैनाती की जानी है। इसके लिए विभाग के पास 53,278 युवाओं ने आवेदन किया है।

इनमें उच्च शिक्षा प्राप्त युवा भी शामिल हैं। इन पदों को भरने के लिए मंडल स्तर पर साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 15 दिन के भीतर इनका परिणाम घोषित किया जाएगा।

आवेदन करने वाले युवा की आयु 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। विभाग में इनकी तैनाती पार्ट टाइम की जानी है। प्रदेश सरकार की ओर से इन्हें 4,500 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

मल्टी टास्क वर्करों के लिए आठवीं पास योग्यता रखी गई है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि आवेदनकर्ता हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। उसे हिंदी भाषा का भी ज्ञान हो। साक्षात्कार को लेकर लोक निर्माण विभाग ने डिवीजन (मंडल) में चयन समिति का गठन कर लिया है।

इसमें अधिशाषी अभियंता समिति का चेयरमैन होगा, जबकि दो सहायक अभियंता इसके सदस्य होंगे। सरकार की ओर से तय नियमों के तहत यह भर्ती की जानी है।

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि 5,000 पदों के लिए मंडल स्तर पर साक्षात्कार शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। आवेदन करने वालों में बीए, बीएससी पास युवा भी शामिल हैं।

एक पद के लिए 11 आवेदक

हिमाचल में बेरोजगारी इस कदर बढ़ रही है कि लोक निर्माण विभाग में एक पद के लिए 11 लोग कतार में खड़े हैं। विभाग की ओर से आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाना शुरू कर दिया है।

ये रहेगी शर्तें

– सड़क निर्माण का रखरखाव।
– सड़क निर्माण के लिए सामग्री को ढोना।
– कार्यालय में तकनीकी स्टाफ की सहायता करना।
– सड़कों पर गश्त करनी होगी।
– बारिश के दौरान मलबा गिरने पर सड़क को साफ करना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...