गालियां देने से रोका तो दंपती ने डंडे व दराट से कर दिया महिला पर हमला

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी कहलाएं जाने बाले जिला मंडी के करसोग में एक महिला पर डंडे और दराट से हमला करने का मामला सामने आया है।

महिला की बाजू में चोट आने के बाद शिमला स्थित आइजीएमसी रेफर किया गया है, जहां महिला अब उपचाराधीन है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

उपतहसील बगशाड़ के अंतर्गत गांव फलैली डालकर शाकरा की रहने वाली महिला बसंती देवी पत्नी भवानी दत्त ने पड़ोसी दंपती पर डंडे और दराट से हमला करने का आरोप लगाया है।

थाना करसोग में दर्ज करवाई गई शिकायत में बसंती देवी ने बताया कि देर रात करीब 10.30 रूपलाल व उसकी पत्नी जुध्या देवी गांव फलैली डाकघर शाकरा जोर-जोर गालियां दे रहे थे।

इस पर जब उसने आपत्ति जताई तो रूप लाल और उसकी पत्नी हाथ में डंडा और दराट लेकर आंगन में आ गए। इस दौरान रूप लाल ने डंडे से शरीर और दाईं बाजू पर वार किया, जबकि उसकी पत्नी जुध्या देवी ने बाईं बाजू पर दराट से चोट मारी।

यही नहीं, दोनों ने जान से मारने की भी धमकी दी। बड़ी मुश्किल से दोनों के चंगुल से छूटकर कमरे में जाकर अपनी जान बचा सकी। इस हमले के दौरान बसंती देवी घर पर अकेली थी।

इसके बाद महिला को देर रात उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया, जहां गंभीर चोटों को देखते हुए महिला को शिमला स्थित आइजीएमसी के लिए रेफर किया गया। महिला की बाजू में प्लास्टर चढ़ाया गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी 

उधर, डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...