गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, चरस की खेप बरामद

--Advertisement--

गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, चरस की खेप बरामद

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू जिला के तहत पुलिस थाना पतलीकूहल के अंतर्गत एक नशा तस्कर को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना पतलीकूहल की टीम जब बालू पधर में गश्त पर थी तो इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 486 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान गोपाल ठाकुर (27) पुत्र कालू राम निवासी बनोगी, डाकघर भेखली, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में की गई है, जिसे मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...