
भांबला- नरेश कुमार
आज उपमंडल सरकाघाट के ग्राम पंचायत नवाही के गबरू युवक मण्डल ने आने वाले गर्मियों के मौसम को देखते हुए स्वच्छता अभियान का आगाज कर दिया है। जिसके अंतर्गत गांव के विभिन्न जल स्त्रोतों की सफाई की जाएगी व लोगों को साफ सफाई रखने की अपील की जाएगी।
इस अभियान के चरण-1 में आज युवक मण्डल के सदस्यों द्वारा प्रधान प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता में घाड़ गांव की बावड़ी की सफाई की गई और गांव के लोगों से स्वच्छता रखने की अपील की गई।
युवक मण्डल के सदस्यों ने बावड़ी की नाली की सफाई भी की ताकि नाली में इकट्ठे पानी से किसी तरह की बीमारी न फैले।
युवक मण्डल के इस अभियान में प्रधान प्रवीण शर्मा,सचिव राहुल,अक्षय शर्मा,अभिषेक सांगला,अविनाश,सुनील मौजूद थे।
