गगल में चार किलो निंबू सहित 5000 की सब्जी ले उड़े चोर

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

एक तरफ जहां सब्जियों और फलों के बढ़े दाम से जनता बेहाल है, वहीं गगल में चोर सब्जी की दुकान से नींबू, सब्जियां और फल ले उड़े हैं।

जानकारी के मुताबिक गगल के साथ लगते मांझी पुल के पास एक फल विक्रेता की दुकान से चोर सेब, अमरूद, नींबू और सब्जी पर हाथ साफ कर गए।

फल विक्रेता रणधीर ने बताया कि वीरवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो सेब की एक पेटी, अमरूद, नींबू और हरी सब्जी गायब थी। उन्होंने बताया कि दुकान से करीब चार किलो नींबू चोरी हो गए हैं। नींबू 200 रुपये किलो के हिसाब से बेचे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा दुकान से 20 से 25 किलो आम का एक क्रेट चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें करीब पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की घटना की फिलहाल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...