गंगूराम मुसाफिर ने कांग्रेस में की घर वापसी, राजीव भवन शिमला में समर्थकों के साथ हुए शामिल

--Advertisement--

शिमला, 20 अप्रैल – नितिश पठानियां

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बगावत कर पच्छाद से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले गंगूराम मुसाफिर की आज हिमाचल कांग्रेस में वापसी हो गई। मुसाफिर के चुनाव लड़ने की वजह से कांग्रेस की प्रत्याशी दयाल प्यारी बीजेपी की रीना कश्यप से चुनाव हार गई थी।

गंगूराम मुसाफिर ने शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन पहुंचकर पूरे दलबल के साथ कांग्रेस में वापसी की। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी और हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी मौजूद रहे।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले गंगूराम मुसाफिर की वापसी बेहद अहम है। उनके पार्टी में वापस आने के चलते कांग्रेस को शिमला संसदीय क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। आने वाले दिनों में कुछ अन्य निष्कासित लोगों की कांग्रेस में वापसी होगी, जिससे पार्टी को लोकसभा चुनाव में मजबूती मिलेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। शिमला संसदीय क्षेत्र को भी कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतेगी। गंगूराम मुसाफिर जिला सिरमौर के तहत आने वाली पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक और विधान सभा के अध्यक्ष भी रहे हैं।

वहीं, तेजिंदर पाल बिट्टू के इस्तीफे को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी को इससे नुकसान होगा। एआईसीसी इस मामले को देखेगा कि क्यों उन्होंने पार्टी छोड़ी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...