अखिल भारतीय दलित एवं पिछड़ा वर्ग के राज्य प्रवक्ता चमन राही ने भाजपा पर साधा निशाना

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद हिमाचल प्रदेश के महासचिव व राज्य प्रवक्ता चमन राही, जिलाध्यक्ष चंद्रवीर कागरा, जिला महासचिव अशोक कुमार नागवंशी, प्रजापति कुंभकार सभा के प्रदेशाध्यक्ष हरिचंद गोयल, सेवादल के पूर्व प्रदेश सचिव यशवंत गुलेरिया झुंगी झोपड़ी कल्याण सुधार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने रिवालसर में भाजपा पर शाब्दिक हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल में लोकतंत्र का गला घोंट दिया है, जिसे हिमाचल के लोग किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे।

हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना हुई जब जनता द्वारा चुनी गई बहुमत वाली सरकार को गिराने का प्रयास किया गया। चमन राही ने कहा कि जिन छह विधायकों ने अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचा उनके खिलाफ अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद उनके छह विधानसभा क्षेत्रों में बेनकाव अभियान चलाएगा।

साझा षड्यंत्र के तहत केंद्र सरकार ने विधायकों को सुरक्षा के लिए हरियाणा और अन्य सुरक्षा जवान भेजे, जिससे साफ जाहिर है कि बहुमत की सरकार को गिराने का काम किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में दलित वर्ग भाजपा के खिलाफ हल्ला बोलेगा, ताकि हिमाचल में लोकतंत्र को जिंदा रखा जा सके। हम व्हिप जारी करते हुए दलितों का आह्वान करते हैं कि खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दें।

चमन राही ने कहा कि सुक्खू सरकार के उपर देवी देवताओं का आशीर्वाद है, चमन राही ने कहा कि जयराम सरकार की दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ ही विधानसभा चुनाव में दलितों ने कांग्रेस को वोट दिया था, लेकिन केंद्र सरकार हिमाचल को उसका हक नहीं दे रही है। विकास के लिए केंद्र सरकार हिमाचल को पैसा जारी नहीं कर रही है।

चमन राही ने कहा की दुर्योधन की भांति कर्म करने वाले छह नेताओं को जनता माफ नहीं करेगी। चमन रही ने कहा कि कंगना रणावत क्या लोगों की सेवा करेगी जो अपनी पंचायत के साथ लगती ग्राम पंचायत गुम्मू जहां पर आपदा के समय लोग घर से बेघर हो गए उनका हाल-चाल तक पूछने तक नहीं। वह पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र का क्या हाल जानेंगी।

चमन राही कहा कि इस बार ‘अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग’ कांग्रेस के पक्ष में काम करेगा। और विक्रमादित्यसिंह को भारी मतों से विजई करवाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...