खुद कार ड्राइव कर घर पहुंचा कोरोना मरीज

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

मंडी जिला के नेरचौक स्थित मेडिकल कालेज में इस वैश्विक कोरोना महामारी के संक्रमण से ग्रसित उपचाराधीन मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के बाद उचित चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। इसके चलते आए दिन मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी विडंबना यहां पर यह है कि मेडिकल कालेज नेरचौक के प्रबंधन वर्ग की ओर से यहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद 10 दिनों तक अपने घरों में ही होम आइसोलेशन रहने के साथ में हिदायत दी जा रही है,

जो कि काफी हद तक इस संक्रमण के कहर के फैलने को रोकने की दिशा में उचित और कारगर कदम कालेज प्रबंधन का माना जा रहा है, लेकिन सबसे बड़ी हैरानी वाला पहलु यहां पर यह है कि मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज किए जा रहे मरीजों को घर तक पहुंचने के लिए कोई भी एंबुलेंस तक की सुविधा मेडिकल कालेज प्रबंधन की ओर से नहीं दी जा रही है।

भुक्तभोगी मरीज कोरोना संक्रमित छात्र पंचायत के भीमदेव का कहना है कि जैसे ही उनके स्वास्थ्य में नेरचौक मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में सुधार हुआ और उन्होंने बेहतर महसूस किया, तो मेडिकल कालेज नेरचौक की टीम ने उन्हें 10 दिनों तक घर में ही होम आइसोलेशन में रहने की सलाह देते हुए डिस्चार्ज कर दिया गया। जब वह डिस्चार्ज होने के बाद घर पहुंचने के लिए एंबुलेंस की सुविधा के लिए मेडिकल कालेज के प्रबंधन से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि मरीज को अपने स्तर पर ही व्यवस्था घर तक पहुंचने के लिए करनी होगी। ऐसे सुनते ही भीमदेव जैसे-तैसे करके उन्होंने अपनी निजी गाड़ी को घर से मंगवाया गया और खुद अपने वाहन को ड्राइव करते हुए घर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि जो लोग बाहरी जिलों से हैं, वे डिस्चार्ज होने के बाद अपने घर में कैंसे पहुंचते होंगे। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डा. आरसी ठाकुर का कहना है कि उन्होंने संबंधित जिलों के उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को समय रहते उचित व्यवस्था करने के लिए अवगत करवा दिया गया है। कालेज प्रबंधन के पास एक ही एंबुलेंस की सुविधा है। प्रत्येक मरीज के लिए कालेज प्रबंधन के लिए अपने स्तर पर ही एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाना बस से बाहर है।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने मंडी कुल्लू बिलासपुर के उपायुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अपने स्तर पर ही मरीजों को अपने-अपने जिलों और घरों तक पहुंचाने को एंबुलेंस की सुविधा करवाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...