खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत; 25 गंभीर रूप से घायल, गाड़ी में सवार थे 45 मुसाफिर

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

एक दर्दनाक बस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला में पेश आया है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गई, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि यह घटना मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बोरघाट में शिंग्रोबा मंदिर के पास हुई जब करीब 45 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है।

घायलों का इलाज खोपोली के ग्रामीण अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीमें पीडि़तों को राहत कार्य प्रदान कर रही हैं और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को मदद के लिए बुलाया गया है।

उन्होंने बताया कि बस में सवार यात्री पुणे में कार्यक्रम में शामिल होकर गोरेगांव मुंबई लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि अब भी कई यात्रियों के खाई में फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है।

उसने बताया कि दुर्घटना के सही कारण का अब तक पता नहीं चला है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे 12 से अधिक यात्रियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...