खाई में गिरने से 21 भेंसो की मौत, 3 परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत चरड़ा में खाई में गिरने से 21 भैंसों की मौत हो गई है, जिससे 3 परिवारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। इनके परिवार का भरण-पोषण भैंसों का दूध बेचकर होता था। पीड़ित परिवारों को इस हादसे से करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा का नुक्सान हुआ है।

गुज्जर समुदाय के लोगों द्वारा अपनी भैंसों को चरान के लिए चरड़ा की संसर धार में छोड़ा हुआ था। दिन को चरान के बाद शाम के समय अचानक एक भैंस गिर गई और देखते ही देखते सारी भैंसें एक-दूसरे के साथ टकरा कर खाई में जा गिरीं।
खाई में गिरने के कारण सभी भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे शामू, मंगरु व बिला तीनों पुत्र रोशन को लाखों का नुक्सान हुआ है।

21 भैंसों में आधी दूध देने वाली और आधी गाभिन थीं। ऐसे में सभी भैंसों की मौत के बाद तीनों परिवारों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि तीनों परिवार हाल ही में पंजाब से अपनी भैंसों को लेकर संसर धार पट्टा में आए हुए थे। सर्दियों में ये अपनी भैंसों को पंजाब ले जाते हैं।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है। ग्राम पंचायत चरड़ा प्रधान केतकी देवी संसर धार पट्टा में 21 भैंसों की मौत के बाद राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया है। राजस्व विभाग से मांग की जाएगी कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा मुहैया करवाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...