कोटला – स्वयम
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग हिमाचल प्रदेश के भाली स्थित दुर्गा माता के शिव शक्ति मंदिर में हवन यज्ञ करवाने के लिए आए हुए हैं। इस हवन यज्ञ को संपूर्ण करने के लिए प्रदेश के 31 नामी पंडितों को आमंत्रित किया गया है। यह हवन यज्ञ मुख्य आचार्य पंडित मस्तराम शास्त्री की देखरेख में किया जा रहा है।
गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी मुख्यमंत्री तामांग इसी मंदिर में हवन यज्ञ कर गए थे। ऐसे क्यास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री तामांग अपने सिक्किम प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि के लिए हवन यज्ञ करवा रहे हैं।

