कैसे हुई प्रिसिलिया की मौत? मनाली में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले-पुलिस ने बरती ढिलाई

--Advertisement--

मनाली/कुल्लू – अजय सूर्या                                                                                                          

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में 22 साल की युवती प्रिसिलिया की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। प्रिसिलिया के गांव खकनाल के लोगों ने मनाली शहर में रोष मार्च निकाला और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।लोगों ने मांग की है कि प्रिसिलिया की मौत की सीबीआई जांच की जाए। वहीं, अब तक पुलिस यह नहीं बता पाई है कि युवती की मौत कैसे हुई है। युवती के पिता और माता ने भी न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल, प्रिसिलिया की संदिग्ध मौत पर खकनाल के लोगों ने मनाली शहर के मॉल रोड पर मार्च निकाला। इस दौरान गांव की युवतियों, महिलाओं और पुरुषों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रिसिलिया के पिता डैनियनल ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि उनकी बेटी के साथ क्या हुआ। हमारी मांग है कि उन्हें न्याय मिले क्योंकि यहां सभी लोगों की बेटियां और बच्चे हैं अगर ऐसा कुछ भी होता है तो पुलिस को जल्द से जल्द रिएक्ट करना चाहिए। मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन, ज्यादा से ज्यादा पावर का इस्तेमाल होना चाहिए।

गांव की महिला उमा ने कहा कि प्रिसिलिया पूरे गांव की बेटी थी। हमारी बेटी को न्याय मिलना चाहिए है और पूरा गांव यहां आया है। बेटी की मौत कैसे हुई, यह जानकारी नहीं मिली है। बस उसे वहां फेंक दिया गया है और पूरा गांव अब रो-रो रहा है और सीबीआई मामले की जांच करे क्योंकि मामले में ढिलाई बरती जा रही है। मां-बाप भी काफी दुखी हैं।

एक अन्य महिला प्रीति ने रोष जताते हुए कहा कि यह काफी दुखद है कि हमारे गांव के बेटी के साथ ऐसा हुआ है। कहा जा रहा है कि ड्रग के डोज से मौत हुई, तो पुलिस बताए कि ड्रग्स कहां से आया है। चिट्टा बेचने वालों पर क्या किया जा रहा है। हमें प्रिसिलिया के लिए न्याय चाहिए। सीबीआई को जांच करनी चाहिए। पुलिस रिपोर्ट छुपा रही है। प्रीति ने कहा कि हमारी बेटी को बदमान ना किया जाए।

जानकारी के अनुसार मनाली शहर के लेफ्ट बैंक के खकनाल गांव की 22 साल की युवती प्रिसिलिया की लाश 13 अगस्त की सुबह को पतलीकूहल के 15 मील के पास मिली थी। प्रिसिलिया 7 अगस्त को घर से निकली थी और परिवार से कहा था कि वह दोस्तों के साथ जा रही है।

10 अगस्त को जब उसका मोबाइल फोन बंद हुआ तो परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। इस बीच दो दिन तक पुलिस युवती को खोज नहीं पाई और 13 अगस्त की सुबह ग्रामीणों ने अपने स्तर पर जब तलाश की तो युवती का शव मनाली शहर 12 किमी दूर ब्यास नदी से मिला था।

दोस्तों के साथ गई थी प्रिसिलिया

प्रिसिलिया दो दोस्तों के साथ होटल ब्लैक मैजिक में भी गई थी। यहां कुछ दिन रहने के बाद तीनों एक गाड़ी में चले गए थे हालांकि, होटल की सीसीटीवी फटेज को डिलीट किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने होटल संचालक और दो दोस्तों को अरेस्ट किया है लेकिन पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है, क्योंकि मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...