केवल सिंह पठानिया ने पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत करके आंवला का पौधा लगा कर पौधरोपण का शुभारंभ किया।

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

शाहपुर के युवा तेजतर्रार प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने चड़ी पंचायत में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत करके आंवला का पौधा लगा कर पौधरोपण का शुभारंभ किया। पठानिया ने कहा कि हम्हे अपनी भूमि और साफ स्वच्छ बातावरण चाहिए तो हर इंसान को पौधा लगा कर अपनी जिमेदारी समझ कर इनकी देखभाल करनी चाहिए।जिससे हमारा बातावरण साफ रहे।

पठानिया ने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण को महत्व देते हैं।पर्यावरण का संरक्षण ही हमारा जीवन है, चाहे हम विश्वास करें या न करें, पर्यावरणीय संकट हमारे जीवन के सभी क्षेत्र, हमारे सामाजिक स्वास्थ्य, हमारे संबंध, हमारे आचरण, अर्थव्यवस्था, राजनीति, हमारी संस्कृति और हमारे भविष्य को प्रभावित करता है। प्रकृति का संरक्षण ही हमारी प्राणमयी ऊर्जा है।किसानों का पर्यावरण से गहरा नाता रहा है। वे बढ़ते पर्यावरण असंतुलन पर चिंता ज़ाहिर करते हुए जहां जैविक खेती को अपना रहे हैं, वहीं कृषि वानिकी पर भी ख़ासा ध्यान दे रहे हैं। दरअसल कृषि वानिकी को अपना कर कुछ हद तक पर्यावरण संतुलन को बेहतर बनाया जा सकता है।

फ़सलों के साथ वृक्ष लगाने को कृषि वानिकी के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा गांव की शामिलात भूमि, परती भूमि और ऐसी भूमि, जिस पर कृषि नहीं की जा रही हैं, वहां भी उपयोगी वृक्ष लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाया जा रहा है। पशुओं के बड़े-बड़े बाड़ों के चारों ओर भी वृक्ष लगाए जा रहे हैं।

इस मौके जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा,पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, चड़ी पंचायत प्रधान सुदेश कुमारी,उप प्रधान पंकज कुमार, जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार, वार्डपंच लक्की,पूर्व उप प्रधान संजय ठाकुर,सुशील शर्मा पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष, प्रदीप बलोरिया,समाजसेवी रजनीश शर्मा,ब्यापार मण्डल प्रधान नरेश शर्मा,एडवोकेट गौरव शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर,जतिंदर राणा,विवेक राणा महासचिव ब्लॉक् कांग्रेस , कृष्ण मेहरा, अनिल भगोर,रंजना थापा,राज कुमार,ऑर्नारी कैप्टन दुर्गा बहादुर, वार्डपंच सोनिया,अशोक कुमार वार्ड सदस्य,बंटू वार्ड सदस्य एवं स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...