
शाहपुर- नितिश पठानियां
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने राजोल मे जनजागरण ओर कांग्रेस सदस्यता के दौरान बैठक की जिसमे पठानिया ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर किया। केवल सिंह पठानिया ने बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर पिछले चार बर्षो में विकास में बहुत पिछड़ चुका है और शाहपुर में हर बर्ग इस मौजूदा सरकार से तंग आ चुका है। 2022 के आने बाले चुनावो में जनता अब कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और अब शाहपुर हल्के में कांग्रेस बिधायक बनना तय है।अब जनता बार बार धोखा नही खाएगी।
पठानिया ने सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आग्रह किया कि 102 ओर108 एम्बुलेंस में सेवाएं दे रहे थे। अब इन कर्मचारियो को निकाला जा रहा है।जो बड़े दुर्भाग्य की बात है।आज इनको एम्बुलेंस में काम करते 15 20 साल हो गए।जो की इनके साथ सरकार भेदभाव कर रही है।
पठानिया ने कहा कि 108 व102 एम्बुलेंस के कर्मचारियों के लिए सरकार नीति बना कर स्वास्थ्य विभाग में इनकी सेवाओ का विस्तार करे।नही तो प्रदेश में बीरोजगारी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है जो प्रदेश के लिए हानिकारक सिद्ध होगा।और जनता के लिए मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ेगा जो 102ओर 108 एम्बुलेंस प्रदेश की गरीब जनता को सुख सुबिधा दे रही थी।
जब कंपनी को इनकी सेवाएं ही जारी रखनी चाहिए थी न कि इनको निकालना चाहिए।आज इनका इन सेवाओं को देते इतना अनुभव हो चुका है कि गांव गांव का इनको पता लग चुका है। अब कंपनी 102,ओर 108 के कर्मचारियों को कैसे निकाल रहे है। प्रदेश सरकार इस मामले को विचार करके 102,ओर 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियो की नीति बना कर स्वास्थ्य विभाग में इनको रोजगार उपलब्ध करवाए।
एक तरफ सरकार कोविड 19 के दौरान सेवाओ करने बालो को सम्मानित कर रही है दूसरी तरफ प्रदेश सरकार दिन रात 102 ओर 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी कोविड 19 में अपनी जान को जोखिम में डाल कर सेवाए दे रहे थे ।क्या प्रदेश सरकार इनको नोकरी से निकाल कर सम्मानित कर रही है।पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है ।
इस मौके पर सुरजीत राणा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व उप प्रधान सुदर्शन कटोच, पूर्व प्रधान इंदर जीत, डॉ० यशपाल शर्मा,बलजीत ठाकुर रिटायर डिप्टी डायरेक्टर, अनिल ठाकुर, कमल जीत, जगदीश अशनित राजोरिया, विकासशर्मा, त्रिलोक, भगवान सिंह, राज कुमार, राकेश कुमार, योगेश, रजिंदर सिंह, सतपाल सिंह, दलजीत सिंह, नवनीत डोगरा, उप प्रधान अजय कुमार आदि गणमान्य ब्यक्ति मोजूद थे।
