अटल आदर्श स्कूल निर्माण के लिये कुढ़ना निवासी ने दान की 50 कनाल भूमि

--Advertisement--

Image

जसवां प्रागपुर- आशीष कुमार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड प्रागपुर के अंतर्गत पढ़ने वाली ग्राम पंचायत कुढ़ना में एक किसान ने अपनी करोड़ों की जमीन अटल आदर्श विद्यालय के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को दान दे दी है।

नायब तहसीलदार रक्कड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत कुढ़ना के निवासी नंबरदार सुभाष ने अपनी लगभग 50 कनाल भूमि जो है शिक्षा विभाग के नाम कर दी है। जिसमे उन्होंने बताया कि दानकर्ता के परिवार ने भी दान के लिये अपने सहमति प्रदान की है। जमीन दान की रजिस्ट्री जो है विभाग के नाम कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रक्कड़ के रमन शर्मा जो है दान पत्र लिखने की निशुल्क सेवा देते है।

उपनिदेशक जिला कागड़ा प्राम्भिक शिक्षा ने दी जानकारी :

उपनिदेशक मोहिंदर सिंह ने बताया कि सरकार का जो नया प्रोजेक्ट जो चला हुआ है उसमें अटल आदर्श विद्यालय है जिसमें की उसके लिये लगभग 2 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होती है। जिससे सब आधुनिक सुबिधा जो है स्कूल में होती है। उन्होंने बताया कि स्कूल के लिये जो जमीन दान की गई है उसके लिये वो शिक्षा विभाग की तरफ से दानकर्ता सुभाष व उनके परिवार का आभार व्यक्त करते है।

जमीन दान देने वाले सुभाष ने क्या कहा

दानकर्ता सुभाष ने कहा कि उनके मन मे था कि वो कुछ ऐसा काम कर जाए जिससे कि इलाके का विकास हो सके। उन्होंने बताया कि मन मे था कि जमीन दान दु तो किसी हित के लिये दु, इसलिए ही उन्होंने स्कूल निर्माण को जमीन दान की है।

मंडलाध्यक्ष के बोल 

मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो सुभाष जी का आभार व्यक्त करते है जिन्होंने स्कूल निर्माण के लिये अपनी बहूकीमती जमीन दान की है। उन्होंने कहा कि जमीन मिलने से ओर स्कूल का निर्माण से इलाके की विकास होगा और बच्चो को शिक्षा भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर के प्रयास ओर लोगो का अपने इलाके के विकास के लिए आगे आकर जमीनें दान करने के कारण ही ऐसा सम्बभ हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...

आईपीएल मैच से पहले सुरक्षा पर जोर: मॉक ड्रिल में दिखी प्रशासन की तैयारी

आईपीएल मैचों की सुरक्षा को लेकर चार माॅक ड्रिल...