केन्द्रीय विद्यालय नलेटी को आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश ने भेंट किए आयुर्वेदिक पौधें

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

केन्द्रीय विद्यालय नलेटी को आयुष विभाग, हिमाचल प्रदेश 150 आयुर्वेदिक पौधें भेंट किए तथा रोपण भी करवाया। पौधारोपण कार्यक्रम में कांगड़ा जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर सुनील जी व उनकी टीम भी उपस्थित रही। भेंट किए गए पौधों में अश्वगंधा, तुलसी,मेंथॉल,मोरिंगा,शतावरी आदि के पौधें थे।

विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती शशि कला कटोच , विज्ञान शिक्षक श्री रिंकू धीमान तथा शारीरिक शिक्षक श्री संदीप कटोच ने अपनी देख – रेख में विद्यालय के हर्बल उद्यान में निश्चित स्थान पर पौधा रोपण करवाया। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने कृतज्ञता के साथ आयुष विभाग, हिमाचल प्रदेश का धन्यवाद किया।

साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय में एक बहुत ही सुंदर हर्बल उद्यान है। इन पौधों के आने से हमारा उद्यान और अधिक समृद्ध होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इस पौधारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य औषधीय पौधों का रोपण और संरक्षण को बढ़ावा देना एवं औषधीय पौधों की प्रभावशीलता के बारे में छात्रों के बीच जागरूकता पैदा करना है ।

पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियां औषधीय पौधों के बारे में ज्ञान का एक विशाल भंडार है। इन पौधों के आशाजनक औषधीय गुणों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ चिकित्सा विकसित करने व प्रतिरक्षा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इस आयुर्वेदिक पौधारोपण कार्यक्रम के तहत छात्रों को औषधीय पौधों को समझने तथा उनके रखरखाव की भी जानकारी प्राप्त हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...