केजरीवाल ने सात मिनट में जनता के सामने रखा विजन, बोले- अब अच्‍छी नींद आएगी, पढ़ें 10 बड़ी बातें

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

आम आदमी पार्टी ने मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में रोड शो के साथ चुनावी शंखनाद कर दिया। आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

अ‍रविंद केजरीवाल ने सात मिनट के भाषण में अपना विजन लोगों के सामने रख दिया। केजरीवाल ने दिल्‍ली माडल और भ्रष्‍टाचार खत्‍म करने पर जोर दिया व पंजाब का उदाहरण दिया।

  • अरविंद केजरीवाल लोगों की भीड़ देखकर खुश हो गए। केजरीवाल ने कहा आपने दिल खुश कर दिया, उम्‍मीद नहीं थी, इतनी भीड़ होगी। अब तो अच्‍छी नींद आएगी।
  • केजरीवाल ने कहा हमें राजनीति नहीं आती, हम आपकी तरह आम आदमी हैं। हमें तो स्‍कूल और अस्‍पताल बनाने आते हैं।
  • पंजाब में अब कोई एक पैसा तक नहीं मांग सकता। बीस दिन के अंदर ही आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार का खात्‍मा कर दिया है।
  • दिल्‍ली और पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। दोनों राज्‍यों का रिकार्ड टूटेगा।
  • पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा अंग्रेजों की गुलामी के बाद प्रदेश में पांच-पांच साल की कांग्रेस व भाजपा की गुलामी समाप्‍त होगी।
  • हिमाचल प्रदेश में तीसरी पार्टी आ सकती है, यह स्‍पष्‍ट हो गया है व भाजपा और कांग्रेस में इसका डर भी बैठ गया है।
  • भाजपा और कांग्रेस को जनता की चिंता नहीं है, इन्‍हें अपनों से ही बारी नहीं है।
  • आम आदमी पार्टी में कोई आम व्‍यक्ति विधायक बन सकता है। पंजाब में चन्‍नी को हराने वाला मोबाइल मैकेनिक और सिद्धू को हराने वाला सामाजिक कार्यकता है।
  • 60 साल के लोग भी खुद को यूथ का नेता बताते हैं।
  • भगवंत मान ने कहा मंडी में पहले स्‍टेज प्रोग्राम करने आया था, आज मुख्‍यमंत्री के तौर पर यहां पहुंचा हूं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...