केजरीवाल के पत्र पर हिमाचल सरकार करेगी दिल्ली को आक्सीजन की आपूर्ति

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

आक्सीजन की कमी का सामना कर रही नई दिल्ली सरकार को हिमाचल प्रदेश आक्सीजन प्रदान करेगा। नई दिल्ली से खाली आक्सीजन सिलेंडर लेकर पावंटा व काला अंब में दो ट्रक पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से आक्सीजन गैस भरकर तुंरत नई दिल्ली को भेजे जाएंगे।

नई दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से प्राप्त पत्र के तुरंत बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली सरकार को आक्सीजन उपलब्ध करवाने के आदेश जारी किए। उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक तिलकराज शर्मा ने दी गई जिम्मेदारी के तहत संपर्क किया। जिसके बाद नई दिल्ली से खाली आक्सीजन सिलेंडर लेकर दो ट्रक सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र पावंटा व काला अंब पहुंचेंगे।

जहां पर खाली सिलेंडरों में आक्सीजन भरकर ट्रकों को वापस दिल्ली रवाना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली सरकार की ओर से लिखित तौर पर आक्सीजन की आवश्यकता को लेकर मांग अभी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन दो ट्रक सिलेंडर कल भेजे जाएंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आग्रह को स्वीकार करते हुए दिल्ली को आक्सीजन की आपातकालीन आपूर्ति करने को सहमति प्रदान की है। कोविड-19 महामारी के संकट के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आक्सीजन का भारी संकट चल रहा है।

नई दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि दिल्ली में उत्पन्न स्थिति से हिमाचल प्रदेश काफी चिंतित है और दिल्ली सरकार को हर सम्भव सहायता प्रदान करने में प्रदेश को प्रसन्नता होगी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली सरकार के अधिकारी आक्सीजन की आपूर्ति का प्रबंध करने के लिए हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक से संपर्क कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने इस उदारता के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

राम सुभग ले चुके बैठक

अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह दो दिन पहले राज्य के आक्सीजन उत्पादक कंपनियों के मालिकों की बैठक बुला चुके हैं। आक्सीजन उत्पादक कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि आक्सीजन का उत्पादन नियमित तौर पर पूरी क्षमता से होता रहे। नई दिल्ली सरकार को आक्सीजन की सप्लाई करने के अलावा प्रदेश से अमेरिका को अमोक्सी डाइलोविन की गोलियां भेजी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...