
गोहर/मंडी – डॉली चौहान
ग्राम पंचायत चैल चौक के गांव कोहलू में कृषि बिभाग गोहर आत्मा परियोजना के अन्तर्गत सुभाष पालेकर शून्य लागत प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय शिवर का आयोजन किया गयाl इसमें गांव के बहुत से किसानों ने भाग लिया और शून्य लागत प्राकृतिक खेती व देशी गाय से होने बाले फायदों के बारे में जानकारी प्राप्त की l
शिविर में कृषि विभाग के तकनीकी प्रबंधक सनी कुमार व मास्टर ट्रेनर सुनीता कुमारी ने लोगो को जहरीली दवाईयो, खादों तथा रासायनों के प्रयोग से होने बाले दुष्प्रभावो के बारे मे अबगत करवाया तथा देशी गाय के गौमूत्र से तैयार होने बाले घटकों को बनाना व प्रयोग के बारे में जानकारी दी l
इस शिविर डॉली फ़ैशन बुटीक चैल चौक की मालिक व भाजपा नाचन मंडल महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी डॉली चौहान विशोष तौर पर उपस्थित रही l व लोगो को हिमाचल प्रदेश सरकार की और से चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी l
