कुवैत में लापता मंडी के धनदेव की मौत, घर लाया जा रहा है शव

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

जिला के बल्ह उपमंडल के तहत आने वाले बडसू गांव के जिस धनदेव को परिजन कुवैत में लापता मान रहे थे,उनकी बीती 22 जून को हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी लेकिन परिवार को इसकी सूचना नहीं मिली थी और वहां पर कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा था।

कुवैत में मजदूरों के आवास वाली एक इमारत में आग भी लगी थी और यह घटना भी उसी दौरान की है। जब परिवार का धनदेव से कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने मंडी जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार, विधायक इंद्र सिंह गांधी और सांसद कंगना रनौत के माध्यम से इस मामले को उठाया।

कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी सारी जानकारी जुटाई और परिजनों को बताया कि धनदेव की 22 जून को हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई है और सारी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद शव को भारत भेज दिया जाएगा।

बुधवार को 26 दिनों के बाद धनदेव का शव कुवैत से हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया जहां से शव को परिजन सड़क मार्ग से घर ला रहे हैं। बुधवार देर रात तक शव घर पहुंच जाएगा और वीरवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मृतक धनदेव के चचेरे भाई टेक चंद, जीजा कैलाश और मामा हंसराज ने बताया कि परिवार के दो सदस्य शव को लाने गए हैं और कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वहीं, धनदेव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। धनदेव अपने पीछे मां, पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया है। अभी कुछ समय पहले ही धनदेव के पिता का देहांत हुआ था और उस दौरान धनदेव अपने घर आया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...