कुल्लू में दरकी पहाड़ी, सहमे ग्रामीण..

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से डराने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहाँ पहनाला क्षेत्र में एक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सीधे नीचे गांव की ओर गिरीं।

इस घटना के दौरान आसमान में धूल का विशाल गुब्बार छा गया, जिसने स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी पैदा कर दी।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी प्रकार के जानी या माली नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालांकि, रुक-रुक कर गिरते पत्थरों और मलबे के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

धूप खिलते ही बढ़ी मुसीबत हैरानी की बात यह है कि हिमाचल में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद अब मौसम पूरी तरह साफ है।

गुरुवार को प्रदेश भर में तेज धूप खिली हुई थी, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि नमी के बाद अचानक बढ़ी गर्मी से मिट्टी ढीली हो गई, जो इस भूस्खलन का कारण बनी। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और ग्रामीणों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...