
चम्बा – भूषण गुरुंग
आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह पठानिया ने “जनसंपर्क अभियान” के अन्तर्गत ग्राम पंचायत टुण्डी के गांव ध्ररु बनेट, बाग,घारण,में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 2022 में विधानसभा के चुनावों के मद्देनजर आगामी रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की,तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में कैसे मौजूदा सरकार भोली भाली जनता को बरगला रही है और कैसे ओछे हथकंडे अपनाकर लोगों को धोखा दे रही है.
उन्होंने यह भी साफ किया कि आज भटियात कि ऐसे परिवार हैं जो प्राकृतिक आपदा में अपना सर्वत्र गंवा देने के बाद आज तंबू में अपनी गुजर-बसर कर रहे हैं लेकिन मौजूदा सरकार सिवाय वादों के और कुछ देती दिखाई नहीं दे रही है.
जबकि सर्दियों का मौसम सर पर है और बुजुर्ग एवं छोटे-छोटे बच्चों के लिए ऐसे में तंबूओं में अपने आप को सर्दी से बचाना अति मुश्किल होगा परंतु सत्ता के नशे में चूर यह सरकार सिवाय आश्वासनों के कुछ भी देती नजर नहीं आ रही है।
कवि केंद्र के नाम पर तो कभी राज्य के नाम पर लेकिन भटियात की जनता के सब्र का बांध टूट चुका है और भावी चुनावों में सत्ता में तानाशाह को जरूर जवाब देगी।
