कुपवी में आग लगने से जल शक्ति विभाग की प्लास्टिक पाइपें राख में तब्दील, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

कुपवी में आग लगने से जल शक्ति विभाग की लाखों रुपए की प्लास्टिक पाइपें जल कर राख हो गई हैं। पाइपें सिंचाई योजना कुपवी के निर्माण के लिए कुपवी में रखी गई थी।

अग्निकांड की इस घटना में करीब छह सौ मीटर पाइप जल गई है, जिससे ठेकेदार को दस लाख रुपए के करीब नुकसान का अंदाजा है।

स्थानीय लोगों द्वारा अग्निकांड की सूचना अग्निशमन विभाग चौपाल को दी गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम 100 किलोमीटर का सफऱ तय कर पांच घंटे बाद रात बारह बजे घटना स्थल पर पंहुची, परंतु तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

सहायक अभियंता जल शक्ति उपमंडल के बोल 

पुष्टि करते हुए सहायक अभियंता जल शक्ति उपमंडल दिनेश सकलानी ने बताया कि विभाग द्वारा पाइपें ठेकेदार के सुपुर्द कर दी गई थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...