कुत्तों से घबराकर घर के शौचालय में घुसा तेंदुआ, साढ़े सात घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

--Advertisement--

वन विभाग की टीम ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू, डार्ट गन से बेहोश करने के बाद पिंजरे में कैद

मंडी – अजय सूर्या

सुंदरनगर उपमंडल की महादेव पंचायत में सोमवार को लोग तेंदुए के खौफ से सहमे रहे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव में तेंदुआ होने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने वेटनरी विभाग के सहयोग से शाम करीब चार बजे तेंदुए को बंदूक से इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया। बेहोशी की हालत में तेंदुए को वाइल्ड लाइफ टीम द्वारा उपचार केंद्र ले जाया गया।

महादेव पंचायत में सोमवार की सुबह कुत्तों के भौंकने के बाद स्थानीय लोग घर के खेत के समीप पहुंचे। वहां कुत्ते पेड़ पर चढ़े तेंदुए पर लगातार भौंके जा रहे थे। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना वन और पुलिस  विभाग के अधिकारियों को दी। तेंदुआ पेड़ से नीचे छलांग लगाकर कुत्तों से बचता हुए एक घर के शौचालय में घुस गया।

तेंदुआ के घर के शौचालय में जाने के बाद घरवालों ने स्वयं को घर में बंद कर लिया। वहीं क्षेत्र में तेंदुआ होने की सूचना के बाद वहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उस समय तक वन व पुलिस विभाग के साथ वाइल्ड लाइफ की टीम के सदस्य भी पहुंच चुके थे। लेकिन किसी को भी हिम्मत नहीं थी कि शौचालय में घुसे तेंदुए को किस तरह से काबू किया जाए।

वही, चौक गांव के विजय नागपाल जैसे ही उन्होंने शौचालय में बैठे तेंदुए को देखा तो तेंदुआ ने उन पर झपटने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने तुरंत शौचालय का दरवाजा बंद किया। इसके बाद वेटनरी विभाग की टीम के सदस्यों ने ड्रिल के माध्यम से लोहे के दरवाजे पर छेद किए और गन के माध्यम से इंजेक्शन लगाकर तेंदुए को बेहोश किया।

डीएफओ सुकेत राकेश कटोच के बोल

डीएफओ सुकेत राकेश कटोच ने बताया कि स्थानीय व्यक्ति द्वारा बाथरूम का दरवाजा बंद करने से वन कर्मियों को तेंदुए को काबू करने में बहुत मदद मिली। जिसके बाद वन कर्मियों की टीम ने बाथरूम में कैद तेंदुए को बेहोश करने के लिए दरवाजे में एक छेद किया, लेकिन तेंदुआ बाथरूम के अंदर रखी वाशिंग मशीन के पीछे छुप जा रहा था।

छेद बड़ा करने के बाद तीन बार डार्टिंग गन से उसे डार्ट करते हुए तेंदुए को बेहोश किया गया। जिसके बाद उसे बाथरूम से सुरक्षित निकालते हुए वन विभाग ने रिकवरी वैन में डालते हुए अपने कब्जे में लिया गया।

पंचायत प्रधान नीलकमल के बोल

वही, पंचायत प्रधान नीलकमल और वार्ड सदस्य उत्कर्ष चौधरी ने वन व पुलिस विभाग के साथ वाइल्ड लाइफ की टीम का आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...