कुत्‍ते को मारी गोली, लोग दहशत में, पुलिस थाने पहुंचा मामला

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

विधानसभा क्षेत्र बंगाणा के अम्बेहड़ा राम किशना में आवारा कुत्ते को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। इस प्रकार से गोली चलने के बाद स्थानीय लोग पूरी तरह से सहम गए। स्थानीय निवासी यशपाल ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी जोल में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की अम्बेहड़ा पंचायत के यशपाल पुत्र हंस राज ने शिकायत दी है। उन्‍होंने शिकायत में बताया कि गांव अम्बेहड़ा राम किशना में बुधवार देर रात लगभग 9.50 बजे के करीब किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक आवारा कुत्ते को गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज से स्थानीय लोगों में पहले तो दहशत का माहौल पैदा हो गया। जब बाहर देखा तो जिस कुत्ते को गोली लगी थी, कुछ देर बाद वह तड़प तडप कर मर गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए यशपाल ने इसकी शिकायत जोल पुलिस चौकी में की। उसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधा अंजू देवी और बीडीसी सदस्य सुषमा देवी को भी जानकारी दी। उन्होंने ने भी मामले के संबंध में चिंता जाहिर की है।

यशपाल का कहना है कि जिस व्यक्ति ने भी गोली चलाई है। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। आखिर आवारा कुत्ते पर गोली चलाने की ऐसी भी क्या नौबत आ गई। इस प्रकार से गोली चलाना स्थानीय लोगों के लिए भी चिंता का विषय है व वे दहशत में हैं।

उधर बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया यशपाल की सूचना और शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है कि गोली एयर गन से चली है या दूसरी किसी गन से। पशु पालन विभाग के माध्यम से कुत्ते का पोस्टमार्टम करने के बाद ही पता चल पाएगा कि गोली किस गन से चली है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related